हर प्रकार की प्रशंसा और स्तुति सर्व संसार के पालनहार अल्लाह के लिए योग्य है अल्लाह की दया एवं शांति अवतिरत हो उसके सम्मानित रसूल, तथा आपके परिवार और सभी साथियो पर यह एक अच्छी किताब है, जिसमें कई तरह की व्यापक दुआएँ (अल्लाह सर्वशक्तिमान की प्रशंसा, क़ुरआन की दुआएँ, नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की दुआएँ, अल्लाह का शरण लेने की नबवी दुआएँ, शरई रुक़्या (दम, झाड़-फूँक) तथा सुबह और शाम की दुआएँ) और साथ ही दुआ के शिष्टाचार का उल्लेख है मैंने केवल प्रमाणित दुआओं का चयन करने का ख्याल रखा है; ताकि मुसलमान उसी तरह दुआ करने का प्रयास करे जैसे किताब और सुन्नत में वर्णित है, जिन दुआओं में ढेर सारी भलाइयाँ समाहित हैं प्रत्येक दुआ को अरबी भाषा में लिखा गया है और (हिंदी भाषा) में उसका अनुवाद और उच्चारण लिखा गया है मैंने दुआओं की हदीसों की प्रामाणिकता के हवालों (संदर्भ) का उल्लेख किताब के अंत में किया है मैं अल्लाह सर्वशक्तिमान से प्रार्थना करता हूँ कि इस कार्य को अपने लिए ख़ालिस बनाए तथा अल्लाह, हमारे नबी मुहम्मद और आपके परिवार और सभी साथियों पर दया और शांति अवतरित करे
डॉ. अब्दुल्लाह बिन हमूद अल-फ़ुरैह़